Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए घोषित किया 54 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप

हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में संपन्न हुई 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

24 Apr 2025

हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए घोषित किया 54 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 54 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा की है। यह कैंप 25 अप्रैल से बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में शुरू होगा।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में संपन्न हुई 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह कैंप 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर इस ग्रुप को घटाकर 40 खिलाड़ियों तक कर दिया जाएगा। चयनित 40 खिलाड़ी 1 मई से 25 मई 2025 तक कैंप के अगले चरण में भाग लेंगे। इस 54 सदस्यीय दल में से 38 खिलाड़ी पहले से ही कोर ग्रुप का हिस्सा रहे हैं, जबकि शेष खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर बुलाया गया है। इन नए चेहरों में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी पंजाब, यूपी हॉकी, हॉकी बंगाल और मणिपुर हॉकी से खिलाड़ी शामिल हैं।

पहले से कोर ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों के नाम

कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित होन्नेनहल्लि शशिकुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, जुगराज सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, मोहम्मद रहील मौसिन, राज कुमार पाल, नीलकंता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित, मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह, पूवन्ना चंदूरा बोबी, राजिंदर सिंह, विष्णु कांत सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालगे, बोबी सिंह धामी, सेल्वम कार्ति, सुनील जोजो, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह।

नए खिलाड़ी

संजय बी, अंकित मलिक, प्रताप लाकड़ा, परमोद, धनवड़े मयूर, अली अहमद, आकिब रहीम, अर्जुन शर्मा, यूसुफ अफ्फान, लैश्राम दीपु सिंह, वेंकटेश केंचे, गुरसाहिबजीत सिंह, प्रदीप सिंह, रवि, उत्तम सिंह और मनिंदर सिंह।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है खिलाड़ियों को फिर से मैदान और जिम में लाकर उनकी मूलभूत तैयारियों को मजबूत करना। हम सीनियर खिलाड़ियों, रिर्जव और कुछ युवा चेहरों का मेल लेकर चल रहे हैं। यह कैंप नए खिलाड़ियों को आजमाने का एक अच्छा मौका है, साथ ही यह भी देखने का कि सीनियर खिलाड़ी किस स्तर पर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जून में होने वाली प्रो लीग के आखिरी चरण को ध्यान में रखते हुए फिटनेस इस कैंप का एक बड़ा फोकस रहेगा। यह कैंप हर स्तर पर—फिजिकल, गेम प्लान और मेंटल फिटनेस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।”

युवा खिलाड़ियों की भूमिका पर उन्होंने कहा, “हम इस बार नए और जूनियर टैलेंट को नज़दीक से देखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साथ ही सीनियर ग्रुप की स्थिरता और संरचना को भी मजबूत करना जरूरी है। अनुभव और युवा जोश का संतुलन इस कैंप की सबसे बड़ी खूबी होगी।” कोच फुल्टन ने बताया कि प्रो लीग से पहले कोई आधिकारिक टूर्नामेंट तो नहीं होगा, लेकिन टीम आयरलैंड में एक ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। वहां तीन फ्रेंडली मैच खेले जाएंगे, जो प्रो लीग की तैयारी के लिए अहम होंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए घोष
हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में संपन्न हुई 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News